BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Toyota Glanza 2020 : टोयोटा ने पेश किया ग्लैंजा का नया संस्करण

Toyota Glanza 2020 : टोयोटा ने पेश किया ग्लैंजा का नया संस्करण
Share

नई दिल्ली : टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने हैचबैक सेगमेंट में अपनी कार ग्लैंजा का नया संस्करण कूल न्यू टोयोटा ग्लैंजा पेश किया। कंपनी के बिक्री और ग्राहक सेवा प्रभाग के अधिशासी उपाध्यक्ष तदाशी असज़ुमा और बिक्री एवंं रणनीतिक विपणन विभाग के सह-उपाध्यक्ष अतुल सूद ने एक आनलाइन संवाददाता सम्मेलन में यह वाहन पेश किया। भारतीय बाजार में यह कंपनी की सबसे किफायती पेशकश है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 6,39,000 रुपये से शुरू होती है।

कंपनी ने कहा कि यह कार उन्नत सुविधाएँ, गतिशील रूप, स्पोर्टी डिज़ाइन और रख-रखाव की कम लागत, इसे अपने सेगमेंट में आदर्श मूल्य देने वाली पेशकश बनाती है। कार में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स के साथ एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), वाहन स्थिरता नियंत्रण (वीएससी), आईएसओ फिक्स और कुल प्रभावी नियंत्रण प्रौद्योगिकी (टीईसीटी) बॉडी जैसी विशेषताएं हैं।

इस अवसर पर श्री तदाशी ने कहा, पिछले कुछ वर्षों में ग्लैंज़ा ने भारत में कई दिल जीते हैं और फिर से कूल न्यू ग्लैंजा के साथ, हम अपने ग्राहकों द्वारा एक विश्वसनीय ब्रांड के रूप में पहचाने जाने पर प्रसन्न हैं। ऐसे लोगों ने इस नई कार को अच्छी संख्या में बुक करना शुरू कर दिया है। टोयोटा के डिजाइनरों द्वारा विशेष रूप से डिजाइन किए गए कूल न्यू ग्लैंजा में टोयोटा की सिग्नेचर स्टाइलिंग और स्पोर्टीनेस है। हमारा मानना है कि यह उन ग्राहकों के लिए एकदम सही विकल्प है जो एक स्टाइलिश, तकनीक से लदी, सुरक्षित और आरामदायक कार की तलाश में हैं।

 


Share

Leave a Reply