BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सड़क हादसा : ट्रेक्टर और कार की टक्कर से एक ही परिवार के 4 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल

सड़क हादसा : ट्रेक्टर और कार की टक्कर से एक ही परिवार के 4 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल
Share

गुजरात | गुजरात के बनासकांठा जिले में एक ट्रैक्टर से कार के टकरा जाने से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने रविवार को बताया कि मृतकों में दो बच्चे हैं. उन्होंने बताया कि हादसे का शिकार हुए चार लोग एक ही परिवार के थे जो कार में सवार थे, जबकि पांचवा व्यक्ति ट्रैक्टर का चालक था.

घटना में शामिल लोगों की मौके पर ही हुई मौत
एक अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार देर रात की है. थराड पुलिस थाना के अधिकारी ने कहा कि घटना जिले के पवादासन गांव के पास धनेड़ा और थराड के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई. कार में दो बच्चों सहित एक ही परिवार के छह लोग सवार थे, जो राजमार्ग पर ट्रैक्टर से टकरा गई. घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि हादसे में सात साल की बच्ची और उसके पांच साल के भाई, उसके चाचा और दादा की मौत हो गई जबकि बच्ची की मां और दादी गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है.

अधिकारी ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर का चालक हवा में उछल गया और सड़क पर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. उन्होंने बताया कि जिले के धनेड़ा तालुका से कार से परिवार के छह लोग, करीब 12 किलोमीटर दूर अपने पैतृक गांव जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ था.


Share

Leave a Reply