7 वर्षीय बालिका को ट्रैक्टर ट्राली ने रौंदा, दर्दनाक मौत
सीतापुर : थानगांव थाना क्षेत्र में जान्हवी पुत्री रामनिवास आयु 7 वर्ष निवासी इटिया मानपुर पांच दिन पूर्व अपने नाना सिपाहीलाल लोनियनपुरवा आयी हुई थी। रविवार की सुबह करीब 10 बजे संगम भऋा बिसवां से ईंटा भरा ट्रॉला पठाननपुरवा गांव को जा रहा था।
तभी चन्दौली रामपुरमथुरा मार्ग पर लोनियनपुरवा गांव में जान्हवी पुत्री रामनिवास सड़क पर खेल रही थी। तभी अचानक ईंटा भरे ट्रॉला की चपेट में आने से उसका सिर फ ट गया और उसकी मासूम की मौके पर मौत हो गई।
आनन फानन में परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पीएम के भेज दिया है। ट्रैक्टर और ड्राइवर को अपने कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष सन्तोष कुमार ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। चालक समेत ट्रैक्टर को थाने मंगवाया गया है।







.jpeg)












