BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मशहूर रैपर के म्यूजिक फेस्टिवल में दर्दनाक हादसा, भगदड़ में 8 लोगों की गई जान

मशहूर रैपर के म्यूजिक फेस्टिवल में दर्दनाक हादसा, भगदड़ में 8 लोगों की गई जान
Share

वॉशिंगटन: अमेरिकी रैपर ट्रैविस स्कॉट के एस्ट्रोवर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए टेक्सास के ह्यूस्टन में एनआरजी पार्क कॉम्पलैक्स में हजारों प्रशंसकों का हुजूम उमड़ा। इस दौरान आठ लोगों की मौत हो गई। घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं। कई लोगों की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आए हैं, जिसमें स्वास्थ्य कर्मचारियों को बेहोश पड़े लोगों को सीपीआर देते हुए देखा गया। कॉन्सर्ट के बाहर कई सारी एंबुलेंस भी खड़ी दिखाई दीं। ह्यूस्टन फायर डिपार्टमेंट के सैम पेना ने पुष्टि की कि कई उपस्थित लोगों को दिल का दौरा पड़ा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय समय के मुताबिक लगभग 9 या 9.15 बजे भीड़ मंच के सामने की ओर बढऩे लगी और इससे दहशत फैल गई और लोग घायल होने लगे। डिपार्टमेंट ने 17 लोगों को अस्पताल पहुंचाया।

 

उन्होंने बताया कि अस्पताल ले जाए गए लोगों में से 11 को दिल का दौरा पड़ा था। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना को लेवल 2 के रूप में वर्गीकृत किया गया है, क्योंकि उन्हें फेस्टिवल पहुंचे लोगों से लगातार कॉल्स आ रही हैं। अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर किस वजह से लोगों को हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हुई है। इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं। ये घटना ऐसे समय पर हुई है, जब कुछ घंटे पहले ही एनआरजी पार्क के एंट्री गेट पर भगदड़ मच गई थी। बड़ी संख्या में लोग इस म्यूजिक फेस्टिवल में हिस्सा लेने पहुंचे थे। लोग जैसे ही कॉम्पलैक्स के भीतर घुसे, वैसे ही वे दौडऩे लगे और भगदड़ मच गई। सुरक्षाकर्मियों को भीड़ को काबू करने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। पुलिसकर्मियों को घटनास्थल पर देखा गया है और उन्होंने इलाके को चारों ओर से टेप लगाकर घेर दिया है।

 

एस्ट्रोवर्ल्ड फेस्टिवल अमेरिकी रैपर ट्रैविस स्कॉट द्वारा चलाया जाने वाला एक वार्षिक म्यूजिकल फेस्टिवल है। पिछले साल भीषण कोरोनावायरस महामारी के कारण इसे रद्द कर दिया गया था। रिपोर्ट के अनुसार मई में वापस इसके शुरू होने पर एक घंटे के भीतर 1,00,000 टिकटों की बिक्री हुई थी। वहीं, ह्यूस्टन फायर डिपार्टमेंट ने ट्वीट कर कहा, 'ह्यूस्टन फायर डिपार्टमेंट वर्तमान में घटनास्थल पर मौजूद हैं, क्योंकि एनआरजी के पास से कई सारे लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि घटनास्थल पर गोलीबारी भी हुई है।


Share

Leave a Reply