BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दर्दनाक हादसा : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कार में लगी आग , 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत

दर्दनाक हादसा : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कार में लगी आग , 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत
Share

सुल्तानपुर : उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में रविवार देर रात पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर आग का गोला बन गई। इस हादसे में कार सवार 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। फिलहाल दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि सीएनजी कार थी और लखनऊ की ओर से आ रही थी। फिलहाल मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझा दी है। साथ ही पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक कार डिवाइडर से टकरा गई। एक्सीडेंट के कारण धमाका हुआ और कार में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कार में बैठे चार लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला और वे जिंदा ही जल गए। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक चारों लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। एक मृतक की शिनाख्त हो गई है। वह लखनऊ का रहने वाला था। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी है। बाकी दो मृतकों की शिनाख्त के प्रयास चल रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार सवार मदद के लिए चीखते रहे, लेकिन भयानक आग में कोई भी उन्हें बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।

यह पूरा मामला गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अरवल किरी करवत गांव के समीप का है। रविवार की शाम करीब 7 बजे लखनऊ से गाजीपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डिवाइडर से टकराने के तत्काल बाद कार में भीषण आग लग गई। इससे कार में सवार चार लोगों की कार में ही जलने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे यूपीडा के सुरक्षा कर्मियों ने स्थानीय पुलिस को सड़क हादसे की जानकारी दी। इसके बाद गोसाईगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है। 


Share

Leave a Reply