बड़ी खबर : उत्तरकाशी हादसा में 25 श्रद्धालुओं की हुई दर्दनाक मौत, पीएम मोदी ने की मृतकों और घायलों के परिजनों को सहायता राशि देने की घोषणा
नई दिल्ली | उत्तराखंड के यमुनोत्री हाइवे पर रविवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। यहां डामटा के पास एक बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बस सवार 25 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को डामटा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
The Prime Minister has announced an ex-gratia of Rs. 2 lakh each from PMNRF for the next of kin of those who lost their lives in the accident in Uttarakhand. The injured would be given Rs. 50,000 each.
— PMO India (@PMOIndia) June 5, 2022
वहीं, हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मारे गए लोगों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपए और घायलों के परिजनों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे। मैंने फैसला किया है कि मैं खुद रात को ही देहरादून रवाना हो रहा हूं। मेरे साथ मंत्री विजेंद्र सिंह, DGP, होम सेक्रेट्ररी और मेरे OSG सभी उच्च स्तरीय लोगों की टीम यहां से मेरे साथ जाएगी: मध्य प्रदेश CM pic.twitter.com/002am0h3ih
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 5, 2022
जानकारी के मुताबिक रविवार को हरिद्वार से बस मध्य प्रदेश के यात्रियों को लेकर यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। शाम करीब पौने सात बजे डामटा के पास रिखाऊ खड्ड के पास अचानक अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना के बाद एसडीआरएफ, पुलिस, आपदा और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य में जुट गई। पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने बताया कि बस में चालक समेत 30 लोग सवार थे। घटना में 23 लोगों की मौके पर ही मौत हुई है, जबकि 05 लोग गंभीर घायल हुए हैं।
मौके पर मौजूद पुलिस ने बताया कि अब तक 23 लोगों के शव गिन लिए गए हैं और 09 शव खाई से निकाल लिए थे। जबकि अन्य के लिए रेस्क्यू जारी है। डामटा हादसे पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर जानकारी दी कि, प्रधानमंत्री ने दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए पीएम राहत कोष से दो दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
हादसे का काफी देर बाद चला पता
डामटा के पास यात्रियों की बस ऐसे निर्जन स्थान पर खाई में गिरी कि, कोई इनकी चीख पुकार सुनने वाला तक मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है कि, यहां से वाहनों में जा रहे यात्रियों को हादसे का पता चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां पर दो से तीन गाड़ियां पास हो सकती हैं। समझा जा रहा है कि, शाम की धुंधली रोशनी में संभवत: ओवरस्पीड के कारण यह हादसा हुआ।
#WATCH उत्तराखंड: उत्तरकाशी ज़िले के दमटा के पास 28 तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक बस खाई में गिरी। 22 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है और 6 लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में लगी हुई हैं। मौके पर एनडीआरएफ की टीम भी पहुंची। pic.twitter.com/BF1j1sfqwI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 5, 2022
मुख्यमंत्री आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने डामटा हादसे के बाद सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुँच कर बचाव कार्यों के बारे में जानकारी ली और मौके पर मौजूद अफसरों को जरूरी निर्देश दिए।







.jpeg)












