BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BIG BREAKING : खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर फटने से 3 बच्चों की हुई दर्दनाक मौत, माँ बुरी तरह से झुलसी

BIG BREAKING : खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर फटने से 3 बच्चों की हुई दर्दनाक मौत, माँ बुरी तरह से झुलसी
Share

पटना बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड के नंदना गांव में सोमवार रात गैस सिलेंडर फटने से तीन बच्चों की मौत हो गई है। बच्चे की मां बुरी तरह से झुलस गई है। गंभीर स्थिति में उसका इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है। नंदना गांव के निर्वतमान मुखिया कृष्णकुमार मुन्ना ने एसकेएमसीएच पहुंचे तीनों बच्चों के मरने की पुष्टि की है।

मृतकों में दीपासी कुमारी (6 वर्ष), अजीत कुमार (ढ़ाई वर्ष) और विवेक कुमार (डेढ़ वर्ष) शामिल है। जबकि, शोभा देवी (27 वर्ष) का एसकेएमसीएच में इलाज चल रहा है। पीड़िता के पति अशोक साह दिल्ली में मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना की सूचना अशोक शाह को दे दी गई और वे दिल्ली से बिहार के लिए निकल पड़े हैं। 

 

जानकारी के अनुसार खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर फटने से यह हादसा हो गया। इसके बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को मीनापुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। एसकेएमसीएच पहुंचने के दौरान ही एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि, दो अन्य बच्चों का इलाज के दौरान एसकेएमसीएच में मौत हो गई। थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।


Share

Leave a Reply