BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दुखद: किसान ने फांसी लगाकार दी जान...

दुखद: किसान ने फांसी लगाकार दी जान...
Share

महोबा : फसल बर्बाद होने से आहत किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव मकान के समीप बने पशुबाड़े में से रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। किसान की मौत से परिवार के लोगों में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खरेला कस्बे के मोहल्ला स्वामीदास निवासी रघुनाथ सिंह उर्फ मि_ू (45) खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। मृतक की पत्नी रामकली ने बताया कि इस बार 12 बीघा भूमि में चना व मटर की फसल बोई थी।

नौ से 13 जनवरी तक लगातार भारी बारिश होने से खेत में पानी भर गया था। जिससे पैदावार कम न होने की आशंका के चलते किसान परेशान रहने लगा। देर शाम रघुनाथ खेत ने फसल देखकर परेशान होकर घर लौटा और खाना खाने के बाद कमरे में चला गया। देर रात जब परिजन सो गए। रात में पशुबाड़े में जाकर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई।

शनिवार की सुबह जब परिजनों को जानकारी हुई। रामकली ने बताया कि फसल बर्बाद होने से उन्हें बेटी सत्या व शिवानी के हाथ पीले करने की चिंता भी सता रही थी। इसी से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया। अधिकारियों का कहना है कि लेखपाल को भेजकर जांच कराई जाएगी। वहीं किसान की मौत से परिजनों में चीख पुकार मचा हुआ है और उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 


Share

Leave a Reply