Shahid Kapoor की फिल्म 'Jersey' का ट्रेलर रिलीज, Mrunal Thakur के साथ रोमांस करते आए नजर, इस डेट को मूवी होगी रिलीज
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर(Shahid Kapoor) की नई फिल्म 'जर्सी' का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज हो गया है. 'जर्सी' का ट्रेलर 23 नवंबर 2021 की शाम रिलीज किया गया. फिल्म के ट्रेलर में शाहिद कपूर(Shahid Kapoor), मृणाल ठाकुर(Mrunal Thakur) और पंकज कपूर(Pankaj Kapoor) मेन रोल में दिखाई दे रहे हैं. ट्रेलर के रिलीज से पहले इसका पोस्टर शाहिद कपूर ने रिलीज किया था. ट्रेलर सामने आते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. शाहिद कपूर और मृणाल ट्रेलर में पति-पत्नी का किरदार निभा रहे हैं और उनका बेटा भी है जो क्रिकेटर बनने की चाह रखता है.
शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर ट्रेलर के पहले सीन में पैसों के लिए झगड़ते हुए दिख रहे हैं. शाहिद अपने बेटे की सभी इच्छाओं को पूरा होते हुए देखना चाहता है. वहीं मृणाल प्रैक्टिकल लाइफ जीने में भरोसा रखती हैं. शाहिद का बेटा उनसे जन्मदिन के तोहफे में क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की जर्सी की डिमांड कर देता है जिसे लेने के लिए वह पत्नी यानी मृणाल से पैसे मांगते दिख रहे हैं. ट्रेलर में देखने को मिल रहा है कि पैसों के चक्कर में मृणाल शाहिद को चांटा भी जड़ देती हैं. पंकज कपूर की एंट्री होती है जिसके बाद वह कहते हैं कि तूने खेल छोड़कर अच्छा नहीं किया जिससे फिल्म का कॉन्सेप्ट समझ आता है कि शाहिद एक खिलाड़ी थे और उन्होनें अपना गेम छोड़ दिया था.
ट्रेलर में शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर का शुरुआती रोमांस भी दिखाया जाता है. फिल्म का दर्शकों को अब बेसब्री से इंतजार है. जर्सी फिल्म सिनेमाघरों में 31 दिसंबर 2021 को रिलीज की जाएगी. शाहिद कपूर ने ट्रेलर रिलीज से पहले पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर करके फिल्म को लेकर अपनी फीलिंग्स भी बताई थी.कैप्शन में लिखा है कि यह फिल्म उनके दिल के काफी करीब हैं. उन्होनें इस फिल्म के रिलीज होने का दो साल तक इंतजार किया है. शाहिद कपूर ने इसी के साथ लिखा कि ये फिल्म लाखों लोगों के दिलों को छूने में कामयाब होगी.







.jpeg)












