BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

ऑनलाइन शॉपिंग करने पर अब फटाफट होगा लेन-देन, जाने क्या बदलाव करने वाला है आरबीआई

 ऑनलाइन शॉपिंग करने पर अब फटाफट होगा लेन-देन, जाने क्या बदलाव करने वाला है  आरबीआई
Share

नईदिल्ली। अगर आप भी करते हैं ऑनलाइन शॉपिंग तो अब आपको 2000 रुपये तक के ट्रांजेक्शन के लिए वन टाइम पासवर्ड की जरूरत नहीं होगी। इसके साथ ही आरबाई ने प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट (पीपीआई) भी पेश किया है। इसके लिए 10 हजार रुपये तक की शॉपिंग की जा सकती है। देश की बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी और मोबाइल ऐप ट्रांजेक्शन में वन टाइम पासवर्ड की जरूरत को खत्म कर चुके हैं। इसे खत्म करने की मुख्य वजह पैसों के लेन-देन को तेज और सुविधाजनक बनाना है। कंपनियों ने ये फैसला आरबीआई ने बैंकों को बिना ओटीपी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की सुविधा देने की इजाजत दे दी है। 

पीपीआई का उपयोग डिजिटल भुगतान में हो सकेगा, जिसमें बिल भुगतान, मर्चेंट भुगतान, आदि शामिल होंगे। आरबीआई ने कहा कि डिजिटल भुगतान को बढ़ाने में पीपीआई महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। पीपीआई एक फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट है, जिसमें पहले से पैसे डाल कर रखे जा सकते हैं। इस पैसे से वस्तु और सेवाएं खरीदी जा सकती है। पीपीआई से दोस्त या रिश्तेदार, आदि को पैसे भी भेजे जा सकते हैं। अभी देश में तीन प्रकार के पीपीआई काम कर रहे हैं। पीपीआई को बैंक और गैर-बैंकिंग इकाइयां जारी करेंगी। आरबीआई ने कहा, इस पीपीआई में पैसे भरे जा सकते हैं और इसे कार्ड या इलेक्ट्रानिक रूप में जारी किया जा सकता है। इसमें पैसा बैंक खाते ही भरे जा सकेंगे। इस प्रकार के पीपीआई का उपयोग केवल वस्तु और सेवाओं की खरीद में किया जा सकेगा। बचे हुए पैसे को को फिर से अकाउंट में ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा।

अब ग्राहक ऑनलाइन शॉपिंग करते वक्त फटाफट ट्रांजेक्शन कर पाएंगे। फ्लिपकार्ट ने वीजा के साथ एक नई सेवा शुरू की है। इसका नाम वीजा सेफ क्लिक (वीएससी) है। इसकी मदद से फ्लिपकार्ट पर 2,000 रुपये तक के ट्रांजेक्शन के लिए वन टाइम पासवर्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी। भारतीय रिजर्व बैंक ने एक नया प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट पेश किया है। इस पीपीआई से अधिकतम 10,000 रुपए की खरीदारी या अन्य सेवाओं के लिए भुगतान किया जा सकेगा। इस पीपीआई में सिर्फ बैंक अकाउंट से ही पैसे डाले जा सकेंगे।

Share

Leave a Reply