नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

12 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर आदेश जारी...देखें लिस्ट

12 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर आदेश जारी...देखें लिस्ट
Share

 दिल्लीदिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने तत्काल प्रभाव से 12 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर के आदेश जारी कर दिए. यह आदेश तब आया है, जब सीबीआई ने दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति को लेकर उपमुख्यमंत्री के घर सहित अन्य ठिकानों पर छापेमारी की है. जिन अफसरों का तबादला किया गया है, उनमें जितेंद्र नारायण (एजीएमयूटी: 1990), अनिल कुमार सिंह (एजीएमयूटी: 1995), विवेक पांडे (एजीएमयूटी: 2003), शूरबीर सिंह (एजीएमयूटी: 2004), गरिमा गुप्ता (एजीएमयूटी: 2004), आशीष शामिल हैं। माधराव मोरे (एजीएमयूटी: 2005), उदित प्रकाश राय (एजीएमयूटी: 2007), विजेंद्र सिंह रावत (एजीएमयूटी: 2007), कृष्ण कुमार (एजीएमयूटी: 2010), कल्याण सहाय मीणा (एजीएमयूटी: 2010), सोनल स्वरूप (एजीएमयूटी: 2012) और हेमंत कुमार (एजीएमयूटी: 2013) शामिल हैं. एलजी ने ट्रांसफर का जो आदेश जारी किया है, उनमें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के विशेष सचिव उदित प्रकाश राय भी शामिल हैं. राय 2007 बैच के एजीएमयूटी काडर के आईएएस अधिकारी हैं. मालूम हो कि एलजी ने भ्रष्टाचार के दो मामलों में एक कार्यकारी अभियंता को गलत तरीके से लाभ पहुंचाने के लिए रिश्वत लेने के आरोप में राय के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की थी. राय को प्रशासनिक सुधार विभाग में विशेष सचिव के तौर पर स्थानांतरित किया गया है.


Share

Leave a Reply