BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

चार पुलिस अफसरों का तबादला आदेश निरस्त

चार पुलिस अफसरों का तबादला आदेश निरस्त
Share

रायपुर| राज्य सरकार ने आज पूर्व में जारी चार पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश को निरस्त कर दिया है। इनमें एक एएसपी एवं तीन डीएसपी स्तर के अधिकारी है। गृह (पुलिस) विभाग के अवर सचिव डीपी कौशल ने इस आशय से संबंध आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार कोरबा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश बढ़ई, डोंगरगढ़ के एसडीओपी मणीशंकर चंद्रा,  दंतेवाड़ा मुख्यालय में उप पुलिस अधीक्षक सुश्री दिनेश्वरी नंद और कांकेर के एसडीओपी आकाश मरकाम का तबादला किया गया था। इनमें जयप्रकाश बढ़ई को कोरबा से चिटफंड प्रकोष्ठ दुर्ग तबादला किया गया था। वे अब कोरबा में ही अपने पद पर यथावत रहेंगे। इसी तरह मणीशंकर चंद्रा को एसडीओपी डोंगरगढ़ से बीजापुर भेजा गया था। उन्हें अब राजनांदगांव का नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। दिनेश्वरी नंद को डीएसपी दंतेवाड़ा से एसडीओपी गंडई तबादला किया गया था। उनका आदेश निरस्त कर अब उन्हें एसडीओपी जांजगीर भेजा गया है, वहीं आकाश मरकाम एसडीओपी को कांकेर से कबीरधाम किया गया स्थांतरण आदेश निरस्त करते हुए यथावत कांकेर एसडीओपी बनाया गया है।

Share

Leave a Reply