BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दर्दनाक हादसा : उत्तराखंड में बारात से लौट रही गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 14 लोगों की मौत

दर्दनाक हादसा : उत्तराखंड में बारात से लौट रही गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 14 लोगों की मौत
Share

देहरादून  : उत्तराखण्ड के कुमायूँ मण्डल में सोमवार-मंगलवार की रात बारात से वापस आ रहा एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया, जिसके कारण 14 लोगों की मौत हो गयी तथा चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार सुबह बताया कि टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग से सम्बद्व सूखीढांग-डांडा मीनार मार्ग पर सुबह लगभग साढ़े तीन बजे मैक्स वाहन संख्या यूके-04टीए-4712 अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। वाहन में 16 व्यक्ति सवार थे, जिनमें से 14 लोगों की मौत हो गई है।

वहीं वाहन चालक सहित गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना बुुड़म से लगभग तीन किलोमीटर आगे घटित हुई। वाहन में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में सम्पन्न चंपावत जिले के ककनै गांव निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र मनोज की शादी से वापस आ रहे थे। यह सभी लक्ष्मण सिंह के सगे-संबंधी बताए जा रहे हैं। मृतक ककनई के डांडा और कठौती गांव निवासी थे।

Uttarakhand News Vehicle fell in ditch 11 people died in Champawat

 


Share

Leave a Reply