BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दर्दनाक हादसा: ट्रक और कार के बीच भिड़ंत, चार लोगों की मौत, एक घायल

दर्दनाक हादसा: ट्रक और कार के बीच भिड़ंत, चार लोगों की मौत, एक घायल
Share

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में होशंगाबाद रोड पर चिनार सिटी के सामने रविवार तड़के टाइल्स से भरे एक ट्रक और तेज रफ्तार कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पुलिस के अनुसार भोपाल-होशंगाबाद मार्ग पर रविवार तड़के करीब तीन बजे एक तेज रफ्तार कार सामने जा रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि ट्रक से टकराने के बाद उसके परखच्चे उड़ गए। उसके एयरबैग तक फट चुके हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर चारों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भिजवा दिए हैं।


मृतकों में ड्राइविंग लाइसेंस से दो लोगों की पहचान अवधपुरी निवासी हिमेश बरैया (30) और 25 साल के आदित्य पांडे के रूप में हुई। बाकी दोनों मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही है। घायल की पहचान हनी (30) निवासी अवधपुरी के रूप में हुई। शुरुआती जांच में पता चला कि पांचों आपस में दोस्त थे और कहीं घूमने जाने के लिए वे कार से निकले थे।


Share

Leave a Reply