नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

दर्दनाक हादसा : फैक्ट्री में लगी भीषण आग, पिता-पुत्र समेत तीन लोग जिंदा जले

दर्दनाक हादसा : फैक्ट्री में लगी भीषण आग, पिता-पुत्र समेत तीन लोग जिंदा जले
Share

 आंध्र प्रदेश। चित्तूर की एक पेपर प्लेट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। हादसे में तीन लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। बुधवार की तड़के फैक्ट्री की एक निर्माण इकाई में भीषण आग लग गई। मामले की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है।

 

भवन की पहली मंजिल पर निर्माण इकाई स्थापित की गई थी, जबकि मालिक भास्कर उसी भवन की दूसरी मंजिल पर रहता था। भास्कर, ढिल्ली बाबू और बालाजी मंगलवार को अपने बेटे ढिल्ली बाबू का जन्मदिन मनाने के लिए भास्कर के घर पर थे वे आग की चपेट में आ गए। मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में शॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में आग लग गई। तीन लोग फैक्ट्री के अंदर फंस गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


Share

Leave a Reply