BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने तीन महिलाओं को कुचला, किसान आंदोलन से लौट रहे थे घर

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने तीन महिलाओं को कुचला, किसान आंदोलन से लौट रहे थे घर
Share

झज्जर: हरियाणा के झज्जर जिले में आज सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में आज सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने आंदोलनकारी किसान महिलाओं को कुचल दिया, जिसमें 3 की मौत हुई और तीन गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि ये तीनों मृतक आंदोलनकारी महिलाएं पंजाब के मानसा जिले की थीं और किसान आंदोलन रोटेशन के तहत अब वे घर निकलने वाली थीं।


बताया जा रहा है कि ये महिलाएं आज सुबह करीब 6 बजे बहादुरगढ़ में डिवाइडर पर बैठकर घर जाने को ऑटो का इंतजार कर रही थीं। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने कूचल दिया, जिसमें तीन बुजुर्ग किसान महिलाओं की मौत हो गई और कई घायल बताए जा रहे हैं। हादसे बाद ट्रक का ड्राइवर फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच कर रही है।


केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले साल नंबर से ही दिल्ली की सीमाओं से लेकर पंजाब और हरियाणा तक में किसानों का आंदोलन जारी है। ये किसान पिछले एक साल से कृषि कानूनों की वापसी के लिए अलग-अलग जगहों पर डटे हुए हैं। माना जाता है कि किसान आंदोलन में रोटेशन के तहत आंदोलनकारी भाग लेते हैं।


Share

Leave a Reply