दर्दनाक सड़क हादसा ; बाइक मैजिक की टक्कर में एक की हुई मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल...
दुद्धी,सोनभद्र : स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में पेट्रोल पम्प के समीप एक मैजिक व बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि 35 वर्षीय चंदन पुत्र घुरहू निवासी वार्ड नं.9 ग्राम पंचायत धनौरा अपने एक सहयोगी दशरथ पुत्र रमन चैहान के साथ बाइक से हाथीनाला की ओर से दुद्धी जा रहे थे।
रजखड़ पेट्रोल पंप के सामने एक मैजिक से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल होकर घटनास्थल पर ही तड़पने लगे। तत्काल राहगीरों ने घायलों को एक बोलेरो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवाया। चिकित्सक डॉ संजीव कुमार ने देखते ही चंदन नाम युवक को मृत घोषित कर दिया। घायल युवक दसरथ पुत्र रमन चैहान निवासी बनारस का इलाज अभी किया जा रहा है। चिकित्सकों ने मृत युवक की सूचना कोतवाली पुलिस को मेमो के जरिये भेज दिया है।







.jpeg)












