दर्दनाक सड़क हादसा : कार की टक्कर लगने से 8 वर्षीय मासूम की मौत...
सीतापुर : रेउसा तम्बौर मार्ग पर गोन्धिया गांव के पास सड़क पार करते समय एक कार के टक्कर लगने से 8 वर्षीय मासूम की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को सील कर पीएम के लिए भेज दिया है। गाड़ी की पहचान के लिए फुटेज की तालाश कर रही है। नाराज परिजनों ने सड़क और शव रख कर प्रदर्शन किया। तम्बौर क्षेत्र के सुरेपारा के मजरा गोन्धिया गांव के फहीम का 8 वर्षीय मासूम रहीम 6 बजे शाम को तम्बौर रेउसा मार्ग पर सड़क पार रहा था। सड़क पार करते समय एक सिफ्ट डिजायर गाड़ी ने बच्चे को रौंद दिया। मासूम बच्चे की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। बच्चे की मौत से नाराज परिजनों ने शव को रखकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। पुलिस ने मौके पर जाकर समझा बुझाकर शव को हटाकर सीएचसी पर लाया गया। पुलिस ने टक्कर मारने वाली की तालाश शुरू कर दी है।







.jpeg)












