नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

दर्दनाक सड़क हादसा : लॉरी और ऑटो ट्रॉली में भीषण टक्कर से मौके पर ही 9 लोगों की मौत, पीएम ने जताया शोक...

दर्दनाक सड़क हादसा : लॉरी और ऑटो ट्रॉली में भीषण टक्कर से मौके पर ही 9 लोगों की मौत, पीएम ने जताया शोक...
Share

कामारेड्डी : तेलंगाना के कामारेड्डी जिले के निजामसागर के हसनपल्ली गेट पर एक लॉरी एक ऑटो ट्रॉली से टकरा गई। इस भीषण हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। पीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये की सहायता घोषित की है।

ऑटो ट्रॉली येलारेड्डी में एक समारोह में भाग लेकर लौट रही थी। कामारेड्डी जिले के एसपी श्रीनिवास रेड्डी ने बताया कि लॉरी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पीएम मोदी ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि हादसे में लोगों की मौत से व्यथित हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना। प्रत्येक मृतक के परिजन को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।
 


Share

Leave a Reply