BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दर्दनाक सड़क हादसा : क्रूज़र गाड़ी के उड़े परखच्चे ट्रक से हुई भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत 12 घायल...

दर्दनाक सड़क हादसा : क्रूज़र गाड़ी के उड़े परखच्चे ट्रक से हुई भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत 12 घायल...
Share

रेवाड़ी : राजस्थान के दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मंगलवार की सुबह हुए भीषण हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी जयपुर के गांव सामोद के रहने वाले थे और क्रूजर गाड़ी में हरिद्वार से वापस लौट रहे थे। क्रूजर गाड़ी हाईवे पर गाड़ी के निकट एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में करीब 12 लोग घायल भी हुए हैं।

सभी घायलों को बावल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बावल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार जिला जयपुर के गांव सामोद निवासी मालूराम अपने पिता की अस्थियां बनाने के लिए सब जने रिश्तेदारों के साथ हरिद्वार गए थे। मंगलवार की सुबह सभी लोग क्रूजर गाड़ी में वापस जयपुर की तरफ जा रहे थे। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव ओढ़ी के निकट क्रूजर गाड़ी की टक्कर एक ट्रक से हो गई। हादसा इतना भीषण था कि क्रूजर गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

इस हादसे में मालूराम, महेंद्र कुमार, आशीष, सुगना व भोरी देवी की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वाले सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद बावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को क्रोध से निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 


Share

Leave a Reply