दर्दनाक सड़क हादसा : सड़क किनारे टकराई कार में लगी भीषण आग
रुद्रप्रयाग : बदरीनाथ हाईवे में घोलतीर के पास एक कार अनियंत्रित होकर हाईवे के ऊपर की ओर टकरा गई जिससे कार में भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों ने देखते ही कार में सवार दो लोगों को बाहर निकाल दिया। जानकारी के अनुसार निर्वाचन संबंधी कार्यो के लिए जा रहे निरीक्षक स्थानीय अभिसूचना इकाई पंकज कोठियाल एवं स्थानीय अभिसूचना इकाई उप निरीक्षक दिव्य आलोक प्रभाकर द्वारा घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई।
इसके बाद पुलिस ने रेस्क्यू कार्य में सहयोग दिया। चौकी घोलतीर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को रुद्रप्रयाग जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण वाहन में अचानक आई तकनीकी खराबी बताई जा रही है। वाहन में सवार लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।







.jpeg)












