नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

दर्दनाक सड़क हादसा : पेड़ से टकराकर बाइक सवार की हुई मौत...

दर्दनाक सड़क हादसा : पेड़ से टकराकर बाइक सवार की हुई मौत...
Share

महोबा : तेज गति से जा रहा बाइक सवार असंतुलित होकर पेड़ से टकराया गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को पंचनामे के बाद पीएम को भेजा है। घटना से उसके परिजनों में चीख पुकार मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेलाताल कस्बा के नयायुरा निवासी 30 वर्षीय संतोष कुमार रैकवार गांव के अमित चैरसिया की बाईक लेकर चरखारी के टिलवापुरा मुहाल में एक शादी में आया था।

सुबह करीब चार बजे वापस घर लौटते समय चरखारी-सूपा मार्ग में चरखारी से तीन किलोमीटर दूर लक्ष्मण के खुडा के पास बाइक पेड़ से टकरा गयी। जिसमें बाइक सवार युवक संतोष कुमार रैकवार की मौके पर मौत हो गई। इस घटना की जानकारी होने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। सूपा चैकी प्रभारी अनूप कुमार पांडेय ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। घर से मृतक के परिजनों में चीख पुकार मचा हुआ है। 


Share

Leave a Reply