दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक की टक्कर से बाईक सवार महिला की मौत
देवरिया : स्थानीय थाना सेवरही अंतर्गत सामुदायीक स्वास्थ्य केंद्र के सामने मोटरसाइकिल व ट्रक के टक्कर मे महिला की मौके पर मौत।
उलेखनीय है की सोमवार के दिन लगभग तीन बजे सेवरही तमकुही मार्ग पर स्थित सरकारी अस्पताल के सामने तेज गति से जा रही (ट्रक) वाहन सख्या यूपी 51 टी 1191 ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मर दी जिससे मोटरसाइकिल पर सवार लालमती देवी पत्नी सुरेंद्र ठाकुर निवासी ग्राम सबेया- कतेया की रहने वाली महिला ट्रक के नीचे आ गयी जिसके कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गयी स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मौके पहुँच कर ट्रक को कब्जे मे ले लिया व महिला की शव को पोस्टमातम के लिए भेज दिया,
इस सम्बंध मे प्रभारी निरिक्षक सेवरही अस्तोष कुमार सिंह ने बताया की शव को पोस्टमातम के लिए भेज दिया गया है और ट्रक वाहन को पकड़ लिया गया है।







.jpeg)












