दर्दनाक सड़क हादसा : बस की टक्कर से बाइक सवार पति की हुई मौत, पत्नी गम्भीर...
अयोध्या : थाना महराजगंज इलाके में एक बाइक सवार पति पत्नी को प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी जिससे पति पत्नी बुरी तरह से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मया सीएचसी भिजवाया। हालत गम्भीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया,जंहा चिकित्सको ने पति को मृत करार दिया और पत्नी की हालत गम्भीर देख ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया,जंहा उसका इलाज चल रहा है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोडमार्टम के लिए भेज दिया।
एसएचओ दिनेश कुमार के मुताबिक गोसाईगंज कस्बे के ठंडी सड़क निवासी युवक रामप्रकाश गुप्ता32 पुत्र स्व. ओमप्रकाश अपनी पत्नी अनुपमा के साथ देर रात्रि साढ़े दस बजे बाइक से फैजाबाद से वापस लौट रहे थे।वे जैसे ही अयोध्या अम्बेडकरनगर राजमार्ग पर स्थित समंथा गांव के पास जेपी ढाबे के पास पहुंचे कि सामने से आ रही ट्रक की हेडलाइट से डिसबैलेंस हो गया।तभी पीछे से आ रही प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी।चिल्ल गोहार सुनकर आसपास के लोग जब तक दौड़े वाहन सवार वाहन सहित फरार हो गया।लोगो ने मामले की सूचना महराजगंज पुलिस को दिया।वंही युवक की दुर्घटना की खबर पाकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।







.jpeg)












