दर्दनाक सड़क हादसा : तेज़ रफ़्तार पिकअप ने बालक को मारी टक्कर, बालक की हुई मौत..
घोसी, मऊ : घोसी कोतवाली अंतर्गत घोसी-मझवारा मार्ग पर दादनपुर चट्टी के पश्चिम एक विकअप ने 12 वर्षीय किशन पुत्र प्रेमचंद निवासी खानपुर खुर्द को टक्कर मार दिया। बालक ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। बता दे कि दादनपुर गाँव मे बारात आयी थी किशन अपने मित्रो के साथ पैदल निमंत्रण में जा रहा था वह अभी नहर पुलिया पार कर चन्द कदम आगे बढ़ा था कि एक वाहन को ओवर टेक तेज़ रफ़्तार पिकअप ने किशन को सामने से धक्का मार दिया। धक्का लगते ही किशन सड़क पर सर के बल गिर गया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। हालांकि चट्टी पर उपस्थित एक व्यक्ति वाहन का नंबर नोट कर लिया। गम्भीर रूप से घायल किशन को उसके मित्र चट्टी पर ले आये मौके पर पहुंचे ग्रामीण उस्मान गनी ने किशन के परिवार वालो को सूचना दी दुर्घटना स्थल के अमीप मौजूद डायल 112 पुलिस ने घोसी कोतवाली को सूचित किया। जुटी भीड़ जबतक बालक अस्पताल ले जाने व्यवस्था कर रहे थे कि उसी दौरान बालक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के पिता प्रेमचंद की तहरीर पर वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
परिवारजनों में कोहराम
किशन के जन्म लेने के कुछ ही माह बाद उसी मां कही और चली गयी, किशन एवं एक भाई एवं दो बहनों का लालन पालन पिता प्रेम चन्द ने किया। सबसे छोटी सन्तान होने के चलते वह सबका प्रिय था। उसकी मृत्यु से परिवारजनों में कोहराम मच गया।







.jpeg)












