BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक में कार टकराने से पति की मौत,पत्नी गंभीर...

दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक में कार टकराने से पति की मौत,पत्नी गंभीर...
Share

कानपुर : आगरा -लखनऊ एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में कार सवार दंपती घायल हो गए,जबकि दो बच्चे बाल-बाल बच गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा, जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया। वहीं अस्पताल में पत्नी का उपचार शुरू किया गया है।


नई दिल्ली के दशरथपुरी कालोनी निवासी 40 वर्षीय रामनंदन अपनी 38 वर्षीय पत्नी रंजना,दस वर्षीय पुत्र वंशनंदन व आठ वर्षीय पुत्री वंशिका के साथ वैगनआर कार से अपने गांव बिहार के समस्तीपुर क्षेत्र के सोमना मनिहारपुर जा रहे थे। शनिवार तड़के लगभग दो बजे आगरा -लखनऊ एक्सप्रेस वे के किमी- 220 पर उनकी कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई वहीं कार चला रहे रामनंदन स्टेयरिंग में फंस गए और पत्नी भी घायल हो गई वही दोनों बच्चे सुरक्षित बच गए।


मौके पर पहुंचे यूपीडा के सुरक्षाकर्मियों व पुलिस ने उन्हें किसी तरह कार से बाहर निकाल कर एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने रामनंदन को मृत घोषित कर दिया और घायल पत्नी रंजना का उपचार किया। चालक की मौत से पत्नी और बच्चे बेहाल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा। बिल्हौर इंस्पेक्टर धनेश प्रसाद ने बताया कि ट्रक का पता लगाया जा रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
 


Share

Leave a Reply