BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक की चपेट में आने से पूर्व प्रधान का पैर कटा...

दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक की चपेट में आने से पूर्व प्रधान का पैर कटा...
Share

जौनपुर : मडिय़ाहूं कोतवाली क्षेत्र के उंचनीकला पेट्रोल पंप के पास ट्रक की चपेट में आने से पूर्व प्रधान घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर उसको जिला अस्पताल उपचार के लिए भेज दिया। मडिय़ाहूं कोतवाली क्षेत्र के उंचनी कला में सोमवार की सुबह मडिय़ाहूं थाना क्षेत्र के मईडीह के पूर्व प्रधान चीनगी (60) किसी कार्य से साइकिल से जौनपुर जा रहे थे।

उंचनीकला पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि मडिय़ाहूं की तरफ से जौनपुर जा रहे गिट्टी लदे ट्रक के पीछे से टक्कर लग गई। जिससे पूर्व प्रधान साइकिल समेत सड़क पर गिर गए। आसपास के लोगों ने भाग रहे ट्रक को दौड़ा लिया। कुछ दूर जाकर चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पूर्व प्रधान का दाहिने पैर कट कर निकल गया है। प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह ने कहा कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। उचित कार्रवाई की जा रही है। 


Share

Leave a Reply