दर्दनाक सड़क हादसा : हादसे में पीआरवी के होमगार्ड की हुई दर्दनाक मौत...
चरखारी/महोबा : जिले के चरखारी मुस्करा मार्ग पर सुदामापुरी गांव के पास पीआरबी के 46वर्षीय जवान संजय साहू जब खरेला से अपनी ड्यूटी करके वापस अपने घर जा रहा था। तभी सुदामापुरी के पास एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक संजय कुमार साहू पुत्र रामदयाल साहू निवासी (सूपा )खरेला से नाइट ड्यूटी कर घर वापस जा रहा था। तभी सुदामापुरी के पास जैसे ही पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। घटना सुबह 6:15 बजे के आसपास की बताई जा रही है। सड़क पर पढ़े क्षत-विक्षत शव को देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस के जवानों ने मामले की जांच शुरू कर दी है ।साथ ही टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन को भी तलाशना शुरू कर दिया है। हालांकि पी.आर.बी के होमगार्ड जवान की इस दर्दनाक मौत पर पूरा प्रशासनिक अमला और पुलिस के जवान दुखी है। इस घटना के बाद से परिवार के लोगों में चीख पुकार मचा हुआ है।







.jpeg)












