दर्दनाक सडक हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मां-बेटी की हुई मौत...
उत्तरप्रदेश : मुरादाबाद से एक दर्दनाक सडक हादसा की घटना की खबर निकल कर सामने आ रही है सडक हादसा में 3 साल की मासूम बेटी और एक महिला की मौत हो गई। बाइक चला रहा महिला का पति हादसे में बाल-बाल बच गया। हादसे के वक्त महिला अपने पति के साथ बाइक से मायके से लौट रही थी।हादसा मुरादाबाद में संभल रोड पर स्थित गांगन पुल पर हुआ।
मुरादबाद के कटघर थाना क्षेत्र में रहमत नगर गली नंबर 8 निवासी नाजिर अपनी पत्नी मरयम जहां (35 साल) और बेटी सिदरा (3 साल) के साथ बाइक से ससुराल से लौट रहे थे। मुरादाबाद फेम इंडिया फर्म में सुपरवाइजर नाजिर गुरुवार को अपनी ससुराल मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव जफरपुर गए थे।
परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को सुबह करीब 7 बजे नाजिर अपनी पत्नी और बेटी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। तभी RTO ऑफिस के पास संभल गांगन पुल पर पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार मरयम और तीन साल की सिदरा बाइक से गिरे और ट्रक के नीचे आ गए। दोनों को ट्रक ने कुचल दिया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नाजिर सड़क पर दूसरी साइड गिरने की वजह से बाल-बाल बच गया।
हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। रोते -बिलखते परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। बता दें कि गांगन पुल पर आए दिन हादसे हाे रहे हैं। यहां वाहनों की स्पीड निर्धारित करने की तरफ ट्रैफिक पुलिस का कोई ध्यान नहीं है।







.jpeg)












