BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दर्दनाक सड़क हादसा : डंफर की टक्कर से मां, उनके बेटे व बेटी की हुई थी मौत...

दर्दनाक सड़क हादसा : डंफर की टक्कर से मां, उनके बेटे व बेटी की हुई थी मौत...
Share

महोबा : तेज रफतार में आ रहे डंफर ने ई-रिक्शा चालक को जोरदार टक्कर मार दी और इस टक्कर में 80 साल की महिला, उसकी बेटी व बेटा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। इस घटना के बाद अब मृतकों के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात डंफर चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया है। वहीं एक साथ तीन मौतों से परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है।

 

 

गौरतलब हो कि सोमवार की दोपहर शहर के डाकबंगला मैदान के पास पीडब्लूडी चैराहा के निकट अनियंत्रित रफतार में आ रहे डंफर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी थी और इसमें दो महिलाओं सहित तीन लोग उसके पहियों के नीचे दब गए और इस वीभत्स हादसे में महोबा शहर के मिल्कीपुरा मुहाल निवासी 80 साल की हसीना बानो, उसकी पुत्री 45 साल की रजिया और उसके पुत्र 60 साल के सिद्दीक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी।

इस घटना की जानकारी होने पर मौके पर सीओ रामप्रवेश राय सहित एसएएचओ व पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और क्रेन की सहायता से डंफर के नीचे दबे तीनों शवों को निकलवाया गया था। मंगलवार को अब्दुल अलीम निवासी मिल्कीपुरा की तहरीर पर डंफर चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 338, 304-ए आईपीसी व 177 एमवी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गौरतलब हो कि वहीं एक साथ तीन मौतों से परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है। 


Share

Leave a Reply