दर्दनाक सड़क हादसा : हादसे में तीन लोगों की हुई मौत,लोगों ने चक्काजाम कर जाहिर की नाराजगी
रायसेन : घटना मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से है जहां देर रात ट्रैक्टर और बाइक में भीषण टक्कर हुई है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं आज भड़के लोगों ने चक्काजाम कर दिया। जिसके चलते यातायात प्रभावित हुआ है।
जानकारी के अनुसार देर रात सिलवानी गाडरवारा मार्ग ट्रैक्टर और बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि देर रात तीनों के अस्पताल में भर्ती कराय गया था। जहां डॉक्टर ने मौत की पुष्टि की।
मुआवजे की मांग पर चक्काजाम
हादसे में तीन लोगों की मौत से भड़के लोगों ने आज चक्काजाम कर नाराजगी जाहिर किया है। सिलवानी-उदयपुरा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया है। वहीं जांच के बाद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।







.jpeg)












