दर्दनाक सड़क हादसा : बाइक से गिरकर हुई युवक की दर्दनाक मौत..
महोबा : जिले में सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा हो रहा है और इससे लोग काल के काल में समां रहे है। आंधी की रफतार में बाइक चला रहा युवक गिर गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर परिजनों और लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को पंचनामे के बाद पीएम को भेजा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के अंतर्गत आने वाले पनवाड़ी कस्बा के देवगनपुरा मुहाल निवासी कालीचरण का पुत्र रामलखन किसी काम से बेलाताल गया था।
कामकाज निपटाने के बाद वह वापस लौट रहा था। रास्ते में कुलपहाड़ कोतवाली के पहले वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट आग गई। इस घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंचे और जानकारी परिवार के लोगों को दी। पुलिस ने शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। घटना से परिवार के लोगों में चीख पुकार मचा हुआ है।
गौरतलब हो कि यातायात माह के साथ ही सड़क सुरक्षा सप्ताह और चेकिंग अभियान में लोगों को नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया जाता है और तेज गति से वाहन न चलाने की सीख दी जाती है लेकिन वाहन चालक मनमानी पर उतारू है। जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है और लोगों की जान भी जा रही है।







.jpeg)












