दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक चालक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, हुई मौत...
पानीपत : हरियाणा पानीपत जिले सेक्टर-25 से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है जहां एक ट्रक चालक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई, आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसा मृतक के दामाद की आंखों के सामने हुआ। दामाद ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
चांदनीबाग थाना पुलिस को दी शिकायत में प्रवीन कुमार ने बताया कि वह तेज कॉलोनी तहसील कैंप का रहने वाला है। उसके ससुर रामजी दास (73) निवासी कच्चा कैंप सेक्टर 25 में ग्रीस करने का काम करते थे। 30 अप्रैल को वह अपने ससुर से मिलने शाम 4:30 बजे सेक्टर 25 ट्रक यूनियन में गया। वहां वह अपने ससुर से मिला। ससुर उसे पास में ही खड़ा करके पानी लेने के लिए गए। इसी दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार गति से ट्रक चालक आया, जिसने सीधे ससुर को टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही ससुर ट्रक के नीचे आ गए। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ का फायदा उठाकर ट्रक चालक मौके से ट्रक सहित फरार हो गया। ससुर को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पानीपत से रोहतक पीजीआई के रास्ते गोहाना के नजदीक ससुर की मौत हो गई। शव को परिजन वापस पानीपत सिविल अस्पताल ले पहुंचे, जहां उनके शव को शवगृह में रखवा दिया।







.jpeg)












