नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

दर्दनाक सड़क हादसा : बाइक और बोलेरो की भिड़न्त में युवक की मौत...

दर्दनाक सड़क हादसा : बाइक और बोलेरो की भिड़न्त में युवक की मौत...
Share

जौनपुर : मडिय़ाहूं कोतवाली क्षेत्र के सरौना गांव में बुधवार की भोर बाइक सवार एवं बोलोरो में आमने सामने टक्कर हो जाने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जिसमें से इलाज के दौरान बाइक पर पीछे बैठी युवती को गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर वाराणसी चिकित्सकों ने रेफर कर दिया है।

नेवढिय़ा थाना क्षेत्र के पडऱाव निवासी रामबाबू पटेल 24 वर्ष अपनी बाइक पर पड़ोस के रिश्तेदार सुरेश की पुत्री पूजा पटेल 22 वर्ष निवासी रामनगर द्वितीय कूदनापुर मडिय़ाहूं को बैठाकर बुधवार की भोर में घर नेवढिय़ा जा रहा था तभी जमालापुर बाजार की तरफ से तेज रफ्तार बोलोरो बधवां की तरफ जा रही थी तभी बाइक सवार युवक सरौना गांव के शराब ठेके के पास पहुंचे थे कि सामने से अनियंत्रित बोलोरो चालक ने बाइक को टक्कर मार दिया।

टक्कर से बाइक सवार हवा में उछलते हुए दूर सड़क पर जा गिरे और बोलेरो भी अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई।दोनों गाडिय़ों की टक्कर में बोलेरो में सवार दंपति राजकुमार मौर्य 50 वर्ष, संगीता मौर्य 47 वर्ष निवासी रामजी भटहर थाना मीरगंज, आलोक मौर्य 31 वर्ष निवासी जगदीशपुर थाना बरसठी और बाइक पर सवार रामबाबू पटेल 24 वर्ष निवासी पडऱाव थाना नेवढिय़ा पीछे बैठी पूजा पटेल 22 वर्ष रामनगर द्वितीय कुदनापुर मडिय़ाहूं घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दुर्घटना पहुंचकर घायलों को उठाकर सड़क के किनारे किया और पुलिस को सूचना दिया।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से मडिय़ाहूं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर डाक्टरों ने रामबाबू पटेल की मौत होना बताया। जबकि बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां से पूजा पटेल की गंभीर हालत को देखते हुए ट्रामा सेंटर वाराणसी चिकित्सकों ने रेफर कर दिया है। सूचना पर मृतक रामबाबू के परिजन मडिय़ाहूं अस्पताल पर पहुंचते ही कोहराम मचा हुआ है।
 


Share

Leave a Reply