समुद्र में मिला खजाना, 350 साल पहले डूबे जहाज में मिले बेशकीमती जवाहरात
नई दिल्लीः करीब 350 साल पहले बहामास में स्पेन का एक जहाज डूब गया था। इसके अवशेषों को खोज निकाला गया है और मलबे में बेकीमती जवाहरात मिले हैं। बहामास और अमेरिका के समुद्री पुरातत्वविदों ने खजाने को लिटिल बहामा बैंक के पास 13 किलोमीटर से अधिक में फैले मलबे के बीच खोजा है।
साल 1656 में अवर लेडी ऑफ वंडर्स स्पैनिस जहाज एक दूसरे नाव से टकराने के बाद डूब गया था। इस जहाज में स्पेन के राजा फिलिप चतुर्थ के लिए क्यूबा से जमा कर भेजा जा रहा था। अब इसके अवशेष को ढूंढ निकाला गया है। समुद्री पुरातत्वविद् जेम्स सिंक्लेयर ने कहा कि अब शोधकर्ता इस रहस्य को फिर से पता कर सकेंगे कि स्पैनिश जहाज आकिर कैसे टूटा और डूब गया।
एलन एक्सप्लोरेशन के संस्थापक कार्ल एलन ने बताया कि टीम ने रिमोट-सेंसिंग तकनीक सोनार और मैग्नेटोमीटर का इस्तेमाल किया। समुद्र तल के 13 किमी के हिस्से में बिखरे हुए मलबे को ट्रैक किया गया है। यहां मलबे से 1.76 मीटर लंबी सोने की फिलीग्री चेन, बेजवेल्ड पेंडेंट, पन्ना और दूसरी चीजें मिली हैं।







.jpeg)












