BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आदिवासी बालिका को 10 रुपये का बिस्किट घर ले आने पर बेरहमी से पीटा

 आदिवासी बालिका को 10 रुपये का बिस्किट घर ले आने पर  बेरहमी से पीटा
Share

अंबिकापुर। नगर के गोधनपुर मोहल्ले में 12 वर्षीय आदिवासी बालिका को अमानुषिक यातना दी गई। महज 10 रुपये का बिस्किट खरीदकर घर ले आने पर परिवार के महिला सदस्यों ने इतनी पिटाई कर दी कि भयवश वह रात में मकान मालिक के छत से होकर पड़ोसी के छत में सोई रही। सुबह सूचना पर गांधीनगर पुलिस ने बालिका को सीडब्ल्यूसी के हवाले किया। बयान दर्ज करने के बाद बालिका को बालिका गृह के संरक्षण में दिया गया है। नगर के गोधनपुर मोहल्ले में निवास करने वाले ईंट भट्ठा संचालक द्वारा गृह क्षेत्र राजपुर इलाके के एक गांव की 12 वर्षीय आदिवासी बालिका को घरेलू कामकाज कराने के उद्देश्य से रखा गया था। बताया जा रहा है कि घर में कामकाज के दौरान बालिका को 10 रुपये मिले थे। उससे वह बिस्किट खाने की इच्छा परिवार के सदस्यों के समक्ष जताई थी। उस दौरान ईंट भट्ठा संचालक भी मौजूद थे। उनकी मौजूदगी में ही परिवार के महिला सदस्यों ने बिस्किट खरीदकर न लाने चेताया था। ईंट भट्ठा संचालक द्वारा परिजनों को समझाइश भी दी गई थी कि यदि 10 रुपए का बिस्किट वह खा भी ले तो क्या फर्क पड़ता है। इसके बाद ईंट भठ्ठा संचालक घर से चले गए।

मासूम बालिका भी बिस्किट खरीदकर ले आई। तब परिवार के महिला सदस्यों ने नाराजगी जताते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बालिका को इस कदर पीटा गया कि वह सहम गई और रात को छिपने की मंशा से कंबल लेकर छत में चली गई। वहां भी पकड़े जाने के भय से ही संभवतः उसने पड़ोसी के छत में शरण ले ली थी। सुबह जब पड़ोसी के परिवार के सदस्य सो कर उठे तो अनजान बालिका को छत में सोता देखा। उन्होंने सूचना दी तो गांधीनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस ने बालिका को सीडब्ल्यूसी के सुपुर्द कर दिया। बालिका ने मारपीट किए जाने की जानकारी दी है। सीडब्ल्यूसी ने बयान के बाद बालिका को बालिका गृह प्रबंधन के सुपुर्द कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है। सीडब्ल्यूसी के जांच प्रतिवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a Reply