BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पति की अय्याशी से परेशान पत्नी ने शार्प शूटरों को दी पति को मारने की सुपारी, फिर हुआ कुछ ऐसा.....

पति की अय्याशी से परेशान पत्नी ने शार्प शूटरों को दी पति को मारने की सुपारी, फिर हुआ कुछ ऐसा.....
Share

मेरठ | उत्तर प्रदेश के मेरठ में पति की बेवफाई और अय्याशी से तंग पत्नी ने अपनी मां के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रच डाली. इतना ही नहीं एक लाख रुपये की सुपारी देकर पत्नी ने बदमाशों से पति की गोली मारकर हत्या करवा डाली. मेरठ पुलिस ने मामले में पत्नी और उसकी मां समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. यह सनसनीखेज मामला मेरठ के थाना जानी क्षेत्र का है. जहां टिकरी गांव में रहने वाला परविंदर पेशे से किसान था और शौकिया तौर पर जादू टोने का काम करता था. जिसके चलते उसके संबंध कई महिलाओं से हो गए.
आरोपी पत्नी की माने तो उसका पति गैर महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाता था और इस दौरान वह सेक्स का वीडियो बनाने के लिए उसे मजबूर करता था. अगर पत्नी मना कर देती थी तो फिर उसके साथ जानवरों जैसा व्यवहार भी करता था. पति की इस करतूत से परेशान पत्नी उसे छोड़कर भी चली गई, लेकिन पत्नी लोक लाज के चलते करीब 2 महीना पहले पति के साथ रहने के लिए तैयार हो गई। लेकिन पति का बर्ताव फिर भी नहीं बदला तो फिर पत्नी ने उसकी हत्या की साजिश रच डाली.

मां के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश
हत्या की इस वारदात को अंजाम देने के लिए पुलिस की गिरफ्त में खड़ी इस महिला ने अपनी मां का सहारा लिया. मां ने दूर के रिश्तेदार की मदद से बागपत के बदमाशों को 1 लाख रुपये की सुपारी दी और हत्या की पूरी साजिश रची. बदमाशों ने रेकी करके पहले रिहर्सल किया और फिर पत्नी बबली ने पति का लोकेशन बताया और शूटरों ने परविंदर की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद घर में मातम का माहौल पसर गया. हत्या की साजिश रचने वाली पत्नी ही खुद को पीड़िता बता कर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर बैठी.

पुलिस ने मामले की छानबीन की तो पूरा सच जगजाहिर हो गया. पुलिस ने इस मामले में बबली और उसकी मां समेत आकाश विनीत और शुभम को गिरफ्तार कर लिया. इस सनसनीखेज वारदात के खुलासे से हर कोई सकते में है, लेकिन आरोपी पत्नी को अपने इस गुनाह पर कोई अफसोस नहीं है. उसकी माने तो उसने एक शैतान को नर्क पहुंचा दिया.


Share

Leave a Reply