घर के बाहर से लगातार पार्सल चोरी होने से परेशान महिला ने चोर को सबक सिखाने के लिए डिब्बे में डाली गन्दी चीज़
बचपन से सिखाया जाता है कि चोरी करना बुरी बात है. लेकिन कुछ लोगों इसे नज़रंदाज़ करते है और चोरी करने से बाज नहीं आते. जब तक इन्हें सबक नहीं सिखाया जाता, ऐसे लोग अपनी हरकतें नहीं छोड़ते. सोशल मीडिया पर चोर को सबक सिखाने का ऐसा ही एक मामला वायरल हो रहा है. ये घटना न्यूयॉर्क से सामने आई है. जहां एक महिला अपने घर के बाहर से पार्सल चोरी होने की घटना से परेशान हो गई थी. जब उसने देखा कि एक शख्स दरवाजे से उसके पार्सल चुरा लेता है तो उसने चोर को सबक सिखाने का फैसला किया.
महिला ऑनलाइन शॉपिंग करती थी. उसके ज्यादातर ऑर्डर तब डिलीवर होते थे जब वो घर पर नहीं होती थी. ऐसे में डिलीवरी बॉय उसके ऑर्डर दरवाजे पर रखकर चले जाते थे. लेकिन महिला जब घर आती तो उसके पार्सल गायब रहते थे. ऐसे में महिला ने घर के दरवाजे में कैमरा लगाकर चोर का पता लगाया. महिला ने देखा कि एक शख्स ऑर्डर को दरवाजे से उठाकर लेकर भाग गया. यही लगातार उसके ऑर्डर चुरा रहा था. ये देखने के बाद महिला ने उसे सबक सिखाने का फैसला किया.
(इमेज- टिकटोक)
टिकटोक पर “Destiny Marin” नाम से बने अकाउंट पर महिला ने अपने साथ हुई घटना शेयर की. महिला न्यूयॉर्क के ब्रूकलिन में रहती है. उसने बताया कि दरवाजे के सिक्युरिटी कैमरे से उसे अपने घर के बाहर से चोरी होते डिब्बों का राज खोल लिया. उसने देखा कि एक ही शख्स बार-बार उसके घर के बाहर से इन डिब्बों की चोरी कर रहा था. शख्स को सबक सिखाने के लिए महिला ने एक प्लान बनाया.
महिला ने अपने घर के अंदर एक बॉक्स में ही पॉटी की. इसके बाद बॉक्स को अच्छे से पैक कर अपने घर के बाहर रखा. महिला ने इसे रिकॉर्ड करने का फैसला किया. थोड़ी देर बाद शख्स महिला के दरवाजे पर आया. उसने बॉक्स को उठाया और वहां से चला गया. शख्स को अंदाजा भी नहीं था कि इस बार उसके बॉक्स में गिफ्ट नहीं बल्कि घिनौनी चीज भरी हुई थी. महिला का ये वीडियो लोग काफी पसंद कर रहे हैं.







.jpeg)












