लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

पिछले दो साल से आईटीआई की परीक्षा ना होने से परेशान छात्रो ने दी आंदोलन की चेतावनी

पिछले दो साल से आईटीआई की परीक्षा ना होने से परेशान छात्रो ने दी आंदोलन की चेतावनी
Share

रायगढ़: पिछले दो वर्षो से आईटीआई की परीक्षा ना होने से परेशान छात्रो का सब्र अब जवाब देता जा रहा है। छात्रों का कहना है पिछले दो वर्षों से आईटीआई कॉलेजों में परीक्षा नहीं हो हो रही है। कॉलेज प्रशासन से बात करने पर वे कहते हैं कि जब कोरोना पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा, तब वे ऑफलाइन माध्यम से परीक्षा लेंगे। ऐसे में विद्यार्थियों के समय और पैसे दोनों बर्बाद हो रहे हैं। विद्यार्थी जीवन का कीमती समय ऐसे बर्बाद नहीं कर सकते।


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्रों को हो रही समस्या पर कार्यवाही करते हुए जल्द से जल्द परीक्षा करवाने को लेकर डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है वहीं कहा है कि शीघ्र परीक्षाओं का आयोजन ना होने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन के लिए मजबूर हो जायेगी। ज्ञापन सौंपने वालों में सौरभ नामदेव, सृष्टि मिश्रा, अर्चना शर्मा, कोमल केशरवानी, रुद्र आचार्य, अनिमेश देवांगन, सुयश सराफ, अखिलेश माझी आदि शामिल रहे।


Share

Leave a Reply