नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ा हादसा: डबल डेकर बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 18 की मौत और 25 से अधिक लोग घायल

बड़ा हादसा: डबल डेकर बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 18 की मौत और 25 से अधिक लोग घायल
Share

बाराबंकी: यूपी के बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में लुधियाना, पंजाब से यात्रियों को भरकर बिहार जा रही एक डबल डेकर निजी बस में ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस बचाव कार्य में जुटी है।
हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी से बात करके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उधर, मुख्यमंत्री योगी ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को घायलों के समुचित उपचार और यात्रियों को उनके घर भेजने के निर्देश दिए हैं।

एडीजी, लखनऊ जोन सत्य नारायण साबत ने बताया कि इस हादसे में 18 लोग मारे गए हैं। बस के नीचे फंसे शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 19 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया है कि लुधियाना से सवारियां भरकर बिहार जा रही एक निजी डबल डेकर बस जिले में रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई। मंगलवार देर रात बस अयोध्या हाईवे पर खराब हो गई। इस दौरान पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस में टक्कर मार दी।


Share

Leave a Reply