गैस सिलेंडर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल.
पेंड्रा। रसोई गैस सिलेंडर से भरा एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया। ट्रक चिरमिरी से रायपुर जाने के लिए रवाना हुआ था। वहीं, पेंड्रा के बंजारी घाट के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत है कि ट्रक पलटने के बाद उसमें आग नहीं लगी, वरना बड़ा हादसा हो जाता। हादसे में दो लोगों को गंभीर चोट आई है।
जानकारी के अनुसार रसोई गैस सिलेंडर से भरा एक ट्रक पेंड्रा के बंजारी घाट के पास पलट गया। ट्रक में खाली सिलेंडर भरा हुआ था, जिसकी वजह से ट्रक पलटने के बाद फटा नहीं। वरना भयानक हादसा हो जाता। हादसे में ट्रक ड्राइवर और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने ट्रक को सड़क के किनारे कर यातायात को दूरस्त किया। पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है।







.jpeg)












