BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

धान चोरी रोकने जीपीएस से लैस हो रही ट्रकें, रायपुर से होगी मानिटरिंग

धान चोरी रोकने जीपीएस से लैस हो रही ट्रकें, रायपुर से होगी मानिटरिंग
Share

धान चोरी रोकने मार्कफेड ने की व्यवस्था

हैदरबाद की कंपनी को जीपीएस सिस्टम से लैस करने मिला जिम्मा
महासमुुंद। खरीदी के साथ परिवहन भी इस बार पारदर्शी होगी। इसके लिए मार्कफेड द्वारा परिवहन के लिए उपयोग किए जाने वाले ट्रकों को जीपीएस सिस्टम से लैस किया जा रहा है। इससे खरीदी केन्द्रों से राईस मिल और संग्रहण केन्द्रों के लिए लोड वाहनों पर विभाग की पूरी नजर होगी। यह पहला मौका है जब धान चोरी रोकने मार्कफेड ने यह व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। 

जिले में परिवहन के लिए प्रयुक्त होने वाली ट्रकों को हैदरबाद की कंपनी द्वारा जीपीएस सिस्टम से लैस किया जा रहा है। इससे खरीदी केन्द्र से लोड होकर निकलने वाली ट्रकों की पल-पल की खबर विभाग को मिलती रहेगी। परिवहन में पारदर्शिता लाने यह व्यवस्था पूरे प्रदेश में की गई है जिसके लिए ट्रकों में जीपीएस सिस्टम लगाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इसके लिए जिले में कुल 350 ट्रकों में जीपीएस ट्रेकिंग सिस्टम लगाया जा रहा है। जिसके पूरा होने के बाद धान खरीदी केन्द्रों से राईस मिल और संग्रहण केन्द्रों से परिवहन शुरू की जाएगी। 
350 में 75 ट्रकें हो चुकी है लैस

जानकारी के मुताबिक जीपीएस सिस्टम इंस्टाल करने वाली कंपनी ने रविवार तक 350 ट्रकों में से कुल 75 वाहनों में जीपीएस सिस्टम इंस्टाल कर चुकी है जबकि सवा 2 सौ ट्रकों में इंस्टालेशन कार्य जारी है। मार्कफेड की मानें तो सोमवार और मंगलवार तक इंस्टालेशन कार्य पूरा कर लिया जाएगा जिसके बाद खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव कर संग्रहण केन्द्रों और राईस मिलों तक पहुंचाया जाएगा। 

जिले की ट्रकों की रायपुर से मानिटरिंग 
परिवहन के लिए पंजीकृत जीपीएस सिस्टम वाले ट्रकों की मानिटरिंग रायपुर से की जाएगी। राजधानी में इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां पर साफ्टवेयर के माध्यम से प्रत्येक ट्रकों की मानिटरिंग की जाएगी। यहां पर मार्कफेड के अधिकारी कर्मचारी हमेशा तैनात रहेंगे। बताया जाता है कि जीपीएस सिस्टम  लगने के बाद परिवहन के दौरान होने वाली धान चोरी नहीं होगी। 

ऐसे होगी मानिटरिंग
खरीदी केन्द्रों से धान की लोडिंग होने के बाद ट्रकों के वहां से निकलने और संग्रहण केन्द्र और राईस मिल पहुंचने के समय की पूरी ट्रेकिंग की जानकारी विभाग को मिलती रहेगी। ट्रक कब कहां और किस कारण के लिए रूकी और पहुंचने के बाद उसमें लोड धान की मात्रा सही है या नहीं इसका पूरा रिकार्ड विभाग रखेगा।  

वर्जन
पहली बार धान परिवहन की मानिटरिंग के लिए परिवहन में प्रयुक्त ट्रकों में जीपीएस सिस्टम लगाया जा रहा है। सभी वाहनों की मानिटरिंग रायपुर से होगी। जिले में कुल 350 ट्रकों में से सवा दो सौ वाहनों में कार्य हो चुका है,शेष में जारी है। 

Share

Leave a Reply