BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

वजन घटाने की कर रहे हैं कोशिश? तो आपको डायट में शामिल करना चाहिए ये चीज

वजन घटाने की कर रहे हैं कोशिश? तो आपको डायट में शामिल करना चाहिए ये चीज
Share

सुबह सबसे पहले ताजे निचोड़े हुए नींबू के रस और शहद को गर्म पानी मिलाकर पीने से आपको तेजी से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। शहद और ताजे नींबू के रस की कुछ बूंदों से आपको न केवल वजन घटाने के लिए बल्कि कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स मिल सकते हैं। यह आपके पाचन में सुधार करने में मदद करता है, आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ता है, और सबसे जरूरी बात यह है कि ये पेट की चर्बी को नैचुरल तरीके से कम करने में मदद करता है।

क्या हैं इन दोनों चीजों के फायदे
शहद के फायदे
- कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होने के कारण शहद आपके एनर्जी लेवल को बढ़ाता है।
- यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और आपकी स्किन को यंग बनाए रखता है।
- शहद में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। इसमें विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम होता है, जो इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है।

नींबू के फायदे
- नींबू में साइट्रिक एसिड, विटामिन सी, मैग्नीशियम और कैल्शियम होता है, जो आपके इम्यून सिस्टम के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।
- एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर, नींबू कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है और स्किन को सॉफ्ट और यंग बनाता है।
-रिपोर्ट्स की मानें तो नींबू में मौजूद फ्लेवोनोइड्स में कैंसर रोधी गुण होते हैं।
इन बातों का रखें ख्याल
- वजन कम करने के लिए सबसे पहली और सबसे जरूरी चीज है डिसिप्लेन। अच्छे रिजल्ट देखने के लिए रोजाना शहद-नींबू का पानी पीएं।
- वजन घटाने के लिए अपने शहद नींबू ड्रिंक में गर्म पानी को ठंडे पानी से न बदलें। गर्म पानी मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है और ये एक्सट्रा फैट को जलाने में मदद करता है।
- अगर आप सुबह सबसे पहले एक कप चाय या कॉफी पीते हैं, तो नींबू और शहद के पानी का मिश्रण पिएं। अगर जरूरी है तो अपने पसंदीदा ड्रिंक को दिन में थोड़ी देर बाद पियें।

कैसे तैयार करें ये ड्रिंक

इसे बनाने के लिए एक पैन में थोड़ा पानी गर्म करें। और फिर इस पानी में शहद मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें। फिर इसमें आधा नींबू का रस मिलाएं। अब इसे रोज सुबह खाली पेट पिएं।


 


Share

Leave a Reply