BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

वजन घटाने में कमाल करता है हल्दी वाला दूध, क्या आपको पता है बनाने का सही तरीका

वजन घटाने में कमाल करता है हल्दी वाला दूध, क्या आपको पता है बनाने का सही तरीका
Share

हल्दी वाला दूध पीने के कई फायदों के बारे में अक्सर चर्चा होती रहती है। माना जाता है कि इससे सर्दी, खांसी, घाव वगैरह ठीक होते हैं साथ ही इम्यूनिटी भी बढ़ती है। अपने कई गुणों के साथ हल्दी वाला दूध वजन कम करने में भी काफी मददगार है। हल्दी को अल्टेरनेटिव मेडिसिन के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है और यह काफी गुणाकारी है, ठंड के मौसम में तो वरदान है। अगर आप हर रात हल्दी वाला दूध पीते हैं तो बहुत आसानी से वजन कम कर सकते हैं। अगर आपको डिनर के बाद और सोने के पहले भूख लगती है तो हल्दी वाला दूध आपके लिए पर्फेक्ट है। हल्दी में थर्मोजेनिक प्रॉपर्टीज होती हैं जो कि आपका मेटाबॉलिज्म तेज करती हैं। इससे आपकी कैलरी जल्दी बर्न हो जाती हैं। अगर आप चाहते हैं कि वजन कम करने के बाद फिर तेजी से न बढ़े तो प्रोटीन बेहतरीन सोर्स है। दूध में प्रोटीन और कैल्शियम ज्यादा होता है और साथ में हल्दी की प्रॉपर्टीज के साथ यह सोने से पहले लेने के लिए बेहतरीन ऑप्शन है। हल्दी में डायटरी फाइबर्स होते हैं जो कि वजन नहीं बढऩे देते और फैट कम करते हैं। इसका मतलब है कि जब आप हल्दी दूध के साथ लेते हैं वजन घटने की प्रक्रिया तेज हो जाती है। ज्यादातर लोग पिसी हुई हल्दी को दूध में मिलाकर पी लेते हैं। हालांकि हल्दी पाउडर के बजाए जड़ वाली हल्दी ज्यादा इफेक्टिव होती है। आप साबुत हल्दी लेकर इसे कूट लें। इसके साथ काली मिर्च भी कूट लें, अगर वाइट पेपर (सफेद मिर्च) है तो और भी अच्छा। अब आधे कप दूध में आधा कप पानी मिलाकर इसमें कूटी हुई हल्दी और मिर्च मिलाएं और खौला लें। 20 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं, दूध खोलकर आधा रह जाएगा। इसे उतारकर छान लें अब इसमें शहद मिलाकर पिएं। गला खराब है तो इसमें आधा चम्मच घी भी डाल लें।

    


Share

Leave a Reply