BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

टीआरपी लिस्ट में पीछे हुआ टीवी शो अनुपमा, जानिये किस शो ने किया नंबर 1 की पोजिशन पर कब्ज़ा ?

टीआरपी लिस्ट में पीछे हुआ टीवी शो अनुपमा, जानिये किस शो ने किया नंबर 1 की पोजिशन पर कब्ज़ा ?
Share

 ‘अनुपमा’ की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली इस समय अपनी सौतेली बेटी ईशा वर्मा को लेकर कंट्रोवर्सी में हैं। वही अब रुपाली गांगुली का शो अनुपमा अब टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। लंबे समय से टॉप पर कायम यह शो इस बार 2.2 टीआरपी के साथ पीछे रह गया है, और इसकी जगह ये रिश्ता क्या कहलाता है ने ले ली है. ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित की केमिस्ट्री छाई हुई है. शो की इमोशनल स्टोरीलाइन और इंटेंस फैमिली ड्रामा ने लोगों का ध्यान बांधे रखा है. लोगों को अभीरा और रुही की प्रेग्नेंसी स्टोरीलाइन पसंद आ रही है. तभी तो शो 2.3 मिलियन इंप्रेशंस के साथ ‘अनुपमा’ को नंबर 1 की पोजिशन से हटाने में कामयाब हुआ है. 
पब्लिक रिएक्शन में देखा गया है कि लीप के बाद ‘अनुपमा’ की टीआरपी घटी है. दर्शकों को भी शो में खास इंटरेस्ट नहीं आ रहा है. बार-बार लीप के कॉन्सेप्ट से लगता है वे पक चुके हैं. पुरानी कास्ट की जगह नए सितारे आए हैं. रुपाली को छोड़कर सभी नए कलाकारों की एंट्री हुई है. 4 साल से नंबर 1 रहा ये शो पहली बार सेकंड नंबर पर खिसका है. इससे साफ है दर्शकों को अब शो में मजा नहीं आ रहा है. रुपाली के शो को 2.2 मिलियन इंप्रेशंस मिले हैं. वैसे ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से इस फिगर को किया जाए तो दोनों के नंबर्स में ज्यादा अंतर नहीं है. लेकिन 4 साल में पहली बार नंबर 1 की बादशाहत छिनना बड़ी बात है.


Share

Leave a Reply