अवैध रेत परिवहन में लगे बीस ट्रेक्टर-ट्राली जप्त, जाने कहा का है यह मामला
कोरबा। रेत खदानों में अवैध उत्खनन व परिवहन जारी है। खनिज विभाग की कार्यवाही के बाद भी अवैध उत्खनन व परिवहन रूकने का नाम नहीं ले रहा है। पसान थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तहसीलदार ने अवैध उत्खनन व परिवहन में लगे बीस ट्रेक्टर-ट्राली रेत जप्त किया है। पोड़ी उपरोड़ा वन विभाग के अंतर्गत पसान क्षेत्र में गौण खनिज का अवैध दोहन किये जाने की शिकायत अधिकारियों को मिल रही थी। जिस पर प्रशासन की टीम निगरानी बनाए हुए थी। इसी बीच वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना मिली कि पसान के नदी किनारे से रेत का अवैध खनन किया जा रहा है। मौके पर पसान तहसीलदार ने छापामार कार्यवाही करते हुए बीस ट्रेक्टर-ट्राली जप्त किया है। खनिज विभाग द्वारा मामले में विवेचना की जा रही है।







.jpeg)












