BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

24 साल बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं Twinkle Khanna, इस टॉक शो में Kajol के साथ आएंगी नजर …

24 साल बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं Twinkle Khanna, इस टॉक शो में Kajol के साथ आएंगी नजर …
Share

 90s की फेमस एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से शादी के बाद एक्टिंग से दूरी बना लिया था. लेकिन अब वो फिर से पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं. इस बार वो ओटीटी के एक टॉक शो से सालों बाद कमबैक कर रही हैं.

बता दें कि ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) जल्द ही टॉक शो ‘टू मच विथ काजोल एंड ट्विंकल’ (Two Much With Kajol and Twinkle) से स्क्रीन्स पर वापसी कर रही हैं. इस शो में उनके साथ एक्ट्रेस काजोल भी नजर आने वाले हैं. दरअसल, ये दोनों एक्ट्रेस इस शो को होस्ट करती दिखाई देने वाली हैं. ये जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा.

‘टू मच विथ काजोल एंड ट्विंकल’ का फर्स्ट पोस्टर आउट

फिलहाल इसकी रिलीज डेट अनाउंस नहीं हुई है. प्राइम वीडियो ने कुछ देर पहले ही ‘टू मच विथ काजोल एंड ट्विंकल’ (Two Much With Kajol and Twinkle) का फर्स्ट पोस्टर शेयर करते हुए शो को अनाउंस किया है. पोस्टर में ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) और काजोल (Kajol) एक पर्दे के पीछे से झांकती दिख रही हैं. इसके साथ कैप्शन में लिखा है- ‘इनके पास चाय है, और ये दो चीजें हैं जिन्हें बहुत मिस किया जा सकता है. टू मच ऑन प्राइम, जल्द आ रहा है.’ वहीं, अब इस टॉक शो को लेकर फैंस भी एक्साइटेड हो गए हैं.

24 साल पहले आई थी ट्विंकल खन्ना की आखिरी फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें, तो ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने साल 1995 में आई फिल्म बरसात से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने जान (1996), जब प्यार किसी से होता है (1998), बादशाह (1999), और लव के लिए कुछ भी करेगा (2001) जैसी फिल्मों में बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया है. लेकिन साल 2001 में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से शादी के बाद एक्टिंग से दूरी बना लिया था.


Share

Leave a Reply