BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अमित शाह का अकाउंट बंद होने पर ट्विटर ने दिया स्पस्टीकरण, जाने क्या है पूरा मामला

अमित शाह का अकाउंट बंद होने पर ट्विटर ने दिया स्पस्टीकरण, जाने क्या है पूरा मामला
Share

नई दिल्ली। ट्विटर की ओर से शुक्रवार को कहा गया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का अकाउंट असावधानीवश हुई भूल के कारण अस्थायी तौर पर बंद किया गया था और उस फैसले को तत्काल वापस ले लिया गया। ट्विटर के प्रवक्ता ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी।
 
 
इसमें बताया गया कि अकाउंट अब सुचारू ढंग से चल रहा है। ट्विटर ने एक कॉपीराइट धारक की रिपार्ट पर बृहस्पतिवार को शाह के ट्विटर अकाउंट की डिस्प्ले पिक्चर हटा दी थी जिसके बाद शाह की तस्वीर पर क्लिक करने पर एक खाली पेज नजर आ रहा था जिसमें संदेश लिखा था मीडिया नॉट डिस्प्लेड।
 

ट्विटर के प्रवक्ता ने कहा, असावधानीवश हुई भूल की वजह से हमने अपनी वैश्विक कॉपीराइट नीतियों के तहत इस खाते को अस्थायी रूप से बंद कर दिया था। तत्काल फैसले को वापस ले लिया गया और अब अकाउंट पूरी तरह से चालू है। ट्विटर पर शाह के 2.36 करोड़ फॉलोअर हैं। यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब सरकार ने लेह को केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख की बजाय जम्मू कश्मीर का हिस्सा दर्शाने के लिए ट्विटर को नोटिस जारी किया।
 
 
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार ट्विटर को पांच कार्यदिवस में इस बारे में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है कि गलत मानचित्र दर्शाकर भारत की क्षेत्रीय अखंडता का अपमान करने के लिए इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तथा उसके प्रतिनिधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं शुरू की जानी चाहिए।

Share

Leave a Reply