BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Twitter Verification Restarts: आप भी कर सकते हैं ब्लू टिक के लिए अप्लाई, जानें पूरा प्रोसेस

Twitter Verification Restarts: आप भी कर सकते हैं ब्लू टिक के लिए अप्लाई, जानें पूरा प्रोसेस
Share

माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter ने लंबे इंतजार फिर से ब्लू टिक वेरिफिकेशन शुरू कर दिया है. कंपनी ने पब्लिक वेरिफिकेशन की इस सुविधा को साल 2017 में बंद कर दिया था और इसके बाद से ही यूजर्स इस सर्विस के फिर शुरू होने का इंतजार कर रहे थे. वहीं अब कंपनी ने यूजर्स के इंतजार को देखते हुए आखिरकार ब्लू टिक वेरिफिकेशन प्रोसेस दोबारा लॉन्च कर दिया है. यानि अब यूजर्स अपने अकाउंट को वेरिफाई करवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं. यहां हम आपको बताएंगे इसका पूरा प्रोसेस…
Twitter ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पर घोषणा की है कि ब्लू टिक वेरिफिकेशन वापस आ गया है और अब यूजर्स अपना अकाउंट वेरिफाई करने के लिए अप्लाई कर सकते हैं. साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि ब्लू टिक के लिए 6 प्रकार के अकाउंट होल्डर्स की अप्लाई कर सकते हैं. इसमें सरकार, कंपनी-ब्रांड, स्पोर्ट-गेमिंग, एंटरटेनमेंट, पत्रकार और ऑर्गेनाइजर-प्रभावशाली लोग शामिल हैं. लेकिन कंपनी ने जानकारी दी है कि आने वाले समय में ब्लू टिक वेरिफिकेशन सर्विस वैज्ञानिक, शिक्षा और धार्मिक नेताओं आदि के अकाउंट के लिए भी उपलब्ध कराई जाएगी.


ऐसे कर सकते हैं Twitter वेरिफिकेशन के लिए अप्लाई
• अगर आप भी Twitter पर ब्लू टिक पाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको अपना अकाउंट वेरिफाई करवाना होगा. इसके लिए कंपनी की कुछ नियम मानने होंगे.
• इसके लिए आपको अपने अकाउंट की सेटिंग्स में जाकर अप्लाई करना होगा.
• Twitter वेरिफाई होने के लिए आपके अकाउंट में स्पष्ट नाम होना चाहिए. साथ ही प्रोफाइल पिक्चर होना भी जरूरी है.
• इसके अलावा Twitter पर आपका वेरिफाइड मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और कंपनी या ब्रांड की जानकारी होनी चाहिए.
• सबसे जरूरी बात है कि यदि आपका अकाउंट पिछले 6 महीने से एक्टिव है तभी आप वेरिफाई के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
• इसके अलावा आपको verification.twitter.com पर जाकर यह स्पष्ट करना होगा कि आाप ऐसा क्या काम करते हैं जिसके लिए आपके अकाउंट को वेरिफाई किया जाए.
• अप्लाई के के बाद Twitter आपके अकाउंट की पूरी जांच करेगा और इसके बाद ही आपका अकाउंट वेरिफाई किया जाएगा.

 


Share

Leave a Reply