36 लोगों की हत्या कर फरारी काट रहे दो आरोपि गिरफ्तार, जाने पूरी खबर...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में 36 लोगों की हत्या कर फरारी काट रहे दो आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर भोपाल में पकड़ा गया है। पकड़े गए आरोपियों पर बेमेतरा में दो लोगों की हत्या का भी आरोप है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपी हाईवे और अन्य मार्गों में सड़क किनारे ट्रक खड़ी कर आराम करने वाले वाहन चालक और परिचालक की हत्या कर देते थे और भाग निकलते थे। इन आरोपियों पर लूट आदि का भी मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। इनसे होने वाली पूछताछ के बाद कुछ और बड़े मामलों का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है। बहरहाल छत्तीसगढ़ पुलिस इस प्रकरण को लेकर मध्यप्रदेश पुलिस से संपर्क बनाए हुई है।







.jpeg)












